पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे ठाकुर बांके बिहारी लाल की शरण में

पत्नी डिंपल यादव और बेटी के साथ किए अखिलेश यादव ने बांके बिहारी लाल के दर्शन

भास्कर समाचार सेवा

वृंदावन । कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार की शाम को पत्नी डिंपल यादव के साथ विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी लाल की शरण में अपना माथा टेका। वही मंदिर प्रांगण में मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का माला व पटुका उड़ाकर स्वागत किया। वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बांके बिहारी मंदिर में दीप प्रज्वलित कर ठाकुर बांके बिहारी से मंगल कामनाएं की। वही मंदिर के सेवायतो ने पूर्व मुख्यमंत्री को बांके बिहारी लाल का प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजर आए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने वृंदावन दौरे के दौरान मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखें।

खबरें और भी हैं...