यूपी : कानपूर के SP सिटी ने खाया जहर, हालत गंभीर

kanpur sp city s k das

लखनऊ: कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास ने  जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने भी शरीर में जहर की पुष्टि की। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर है। इस मामले में अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

सुरेंद्र कुमार दास की तबीयत बिगड़ने पर उनके स्टॉफ के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि अगले कुछ घंटे उनके लिए बेहद अहम हैं। एसपी सिटी को बचाने की पूरजोर कोशिश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद की वजह से उन्होंने ये घातक कदम उठाया। हालांकि इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। सुरेंद्र कुमार दास बलिया जिले के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमडी का कोर्स कर रही हैं। सुरेंद्र कुमार दास की पत्नी उनके साथ रहती थीं। लेकिन सुरेंद्र कुमार दास के परिजन लखनऊ में रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

49 − = 41
Powered by MathCaptcha