
भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद, मॉडल टाउन ईस्ट गाजियाबाद आर डब्लू ऐ फेडरेशन के कुछ संस्थापक सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिनमे निम्नलिखित संस्थापक सदस्य उपस्थित थे सुनीता नागपाल , मुकेश अग्रवाल , आकाश वशिष्ठ , बी सी जोसी , एडवोकेट हेमन्त यादव ,डा विनीत अग्रवाल , एच एन झा , इकबाल वाहिद , के के शर्मा , एम के मचामा , के एक मल्होत्रा , पी पी सिंह , आर डी गोयल , सुदीप साहू , सुनीता नागपाल , विनोद शर्मा अन्य उपस्थित थे ।
बैठक मे बताया गया की आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाजियाबाद मे पिछले कुछ वर्षों मे व्यवधान आ गया था | परंतु अब प्रयत्न किया जा रहा है की जल्दी से जल्दी इसका चुनाव करा लिया जाए ।पता नही क्या बात है की एक के बाद एक अधिकारी चुनाव करने के लिए नामित किए जाते है और वो किसी न किसी बहाने चुनाव कराने से हट जाते है ।सर्व सम्मति से यह बात सामने आई की पक्ष हो या विपक्ष हो , हैं तो सब मित्र ही आपस मे बैठ के ऐसा रास्ता निकाले की चुनाव न कराना पड़े यदि बिना चुनाव के आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाजियाबाद की प्रशासनिक समिति का चयन होता है तो स्थानीय प्रशासन के सामने वो अधिक मजबूती से खड़ा हो सकेगा | आवश्यकता है आपसी मतभेद भुलाकर और शहर के हित मे , पक्ष और पिपक्ष के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए ।
सभी सदस्यों ने यह भी कहा की यदि आपसी सहमति नही बनती है तो चुनाव कराने के लिए पुन : प्रयत्न किया जाए | सभी उपस्थित संस्थापक सदस्यों ने वर्तमान नेत्रत्व मे भरोसा जताया ।













