
भास्कर समाचार सेवा
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने अपने कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान विशेष समारोह में चार पुस्तकों का विमोचन किया जिनमें एक भौतिकी पुस्तक, एक समीक्षा, उपलब्धियों का संकलन और एक छात्र पत्रिका शामिल है।
कुलपति द्वारा लोकार्पण की गयी पुस्तकों में प्रोफेसर बी पी सिंह (अध्यक्ष, भौतिकी विभाग, एएमयू), डॉ मनोज के शर्मा (भौतिकी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय) और प्रोफेसर आर प्रसाद (भौतिकी विभाग, एएमयू) द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्री- इक्विलिबिरियमएमिशन इन न्यूक्लिर रिएक्शंसः फंडामेंटल्स, मेजरमेंट्स एंड एनालिसिस (आईओपी ब्रिस्टल, यूके)’ के अतिरिक्त ‘भौतिकी विभाग, एएमयू की दशकीय रिपोर्ट’; ‘एएमयू लॉ सोसाइटी रिव्यू-2022’ और व्यवसाय प्रबंधन विभाग की पत्रिका ‘हर्फः वर्ड्स चेंज वर्ल्ड्स’ शामिल हैं।
विमोचन समारोह में प्रोफेसर फैजान मुस्तफा, प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ (डीन एवं अध्यक्ष फैकल्टी आफ ला), प्रोफेसर सलमा अहमद (डीन, प्रबंधन और अनुसंधान संकाय), प्रोफेसर बी पी सिंह, प्रोफेसर जमाल ए फारूकी (अध्यक्ष, व्यवसाय प्रशासन विभाग), प्रोफेसर फिजा तबस्सुम आज़मी (शिक्षक-प्रभारी), प्रोफेसर मोहम्मद सज्जाद अतहर (भौतिकी विभाग), प्रोफेसर शब्बीर अहमद, प्रोफेसर इसार अहमद रिजवी, प्रोफेसर शकील अहमद, प्रोफेसर शाहिद हुसैन, प्रोफेसर फैयाजुर रहमान, प्रोफेसर मोहम्मद तारिक, प्रोफेसर इकबाल अली खान, डॉ तारिक अजीज (शिक्षक-इन-चार्ज, हर्फ), डॉ अब्बास अली, डॉ एस एम अफजल, डॉ तुफैल अहमद, डॉ मोहम्मद शुएब, रजत शांडिल्य (संपादक, एएमयू लॉ सोसाइटी रिव्यू), आतिफ जावेद (सचिव एएमयू लॉ सोसाइटी), ज़ैनब फातिमा बिलग्रामी, ताहा बिन तसनीम शामिल थे।














