
भास्कर समाचार सेवा
उदी- इटावा। पछांयगाव थाना पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का दवा किया है और इनकी निशानदेही पर अवैध हथियार व चोरी की दो बाइक सहित नगदी बरामद की है। पकडे गए अभियुक्तों के खिलाफ पछांयगाव थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई करके उन्हें जेल भेज दिया गया। पछांयगाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा बार्डर के पास ग्राम बहादुर यात्री प्रतीक्षालय मे चार शातिर किस्म बदमाश व्यक्ति लूट की योजना बना रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे पछांयगाव थाना प्रभारी सनत ने घेरा बंदी करके उन चारो शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पकडे शातिरों के पास से दो अबैध तमंचा 315 बोर, 6 जिंदा कारतूस, दो अबैध छुरा, दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक फर्जी नंबर प्लेट, दो अबैध सब्बल, एक प्लास, एक हथौड़ा, एक पेचकस, एक टार्च, व दो फूलदार कील सहित 9,500 रुपये की नगदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पकडे गए बदमाशों द्वारा बताया गया कि पिछले माह थाना जसवंतनगर क्षेत्र में हुई लूट का सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना नाम 1 आकाश पुत्र अजयपाल सिंह भदौरिया निवासी ग्राम जरार थाना बाह जनपद आगरा, 2 विकास पुत्र सुभाष यादव निवासी जैतपुर अमाही रोड थाना जैतपुर आगरा ,3 सुनील पुत्र रामकरन कुशवाहा निवासी कचौरा रोड शिव मंदिर कालौनी थाना जैतपुर आगरा,4 विवेक पुत्र सुरेश जोशी निवासी ग्राम जरार थाना बाह आगरा बताया।













