
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का अपना ऐतिहासिक दूसरा खिताब जीत लिया है। RCB गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर चैंपियन बन गई है।

RCB की कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम ने रात में WPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद जोरदार जश्न मनाया जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे टीम ने देर रात तक चली पार्टी में जमकर डांस करके जीत को सेलिब्रेट किया। पहले RCB की टीम ने बस में सेलिब्रेट किया और गाते-नाचते हुए जीत की खुशी मनाई। फिर जब टीम होटल पहुंच गई तो वहां होटल स्टाफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पूरी टीम ने इस खुशी के मौके को ऐसे ही जाने नहीं दिया। पार्टी हॉल में ढोल बजाया गया जिसपर सभी खिलाड़ियों ने जमकर ठुमके लगाए। स्पिनर श्रेयंका पाटिल और बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने महफिल लूट ली।
देखें VIDEO












