गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुश्ती व जूडो में जीते मेडल


भास्कर समाचार सेवा


रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा
बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहित बूरा 82 किलोवर्ग ग्रीको रोमन में गोल्ड, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक ने 65किलो वर्ग फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल,बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र अर्जुन मलिक ने 54 किलोवर्ग फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल,55 किलोवर्ग ग्रीको रोमन में सिल्वर मेडल, बीए प्रथम वर्ष के छात्र अमन ने 97 किलोवर्ग फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल, बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हिमांशु ने 65 किलोवर्ग फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज मेडल, बीए प्रथम वर्ष के छात्र विक्की हुड्डा ने 74 किलो वर्ग फ्री स्टाइल में ब्रॉन्ज, बीए तृतीय वर्ष के छात्र चिराग ने 66 किलो वर्ग जूडो में ब्रॉन्ज मेडल।
कॉलेज प्रांगण में सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।कॉलेज प्राचार्य डॉ जयपाल शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और खेलों में अधिक से अधिक भागेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच है। इसलिए युवाओं को खेलों के माध्यम से अपने उज्ज्वल करियर की तरफ रुझान करना चाहिए।
इस मौके पर डॉ अंजू शर्मा, डॉ धर्मवीर भारद्वाज,डॉ सुखदेव शर्मा, डॉ तरुण वत्स, डॉ कपिल कौशिक, डॉ संजीव नांदल आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...