सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का गदलपुरा में हुआ आयोजन

भास्कर समाचार सेवा

टूंडला। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन समाज कल्याण विकास सेवा समिति द्वारा उत्तम डिग्री कॉलेज गदलपुरा में किया गया।
समाज कल्याण विकास सेवा समिति द्वारा उत्तम डिग्री कॉलेज गदलपुरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 138 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम हिना बघेल को लेडीज साइकिल, द्वितीय सोली निषाद को सिलाई मशीन, मनीषा कुमारी को तूफानी पंखा, तथा 11 मेधावी छत्राओं को स्कूली बैग व अन्य छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार डा. संतराज ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों के भाग लेने से निखार आता है। इसके साथ ही आज के समय में प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चों को प्रतिदिन पढ़ाई के लिए अवश्य भेजे। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग लोकेन्द्र बहादुर सिंह, देवकरन दिलावर, लीलाधर, राज वर्मा, सुखदेव वर्मा, ब्रजेश कुमार निषाद, डा. ब्रजपाल पौनिया, महेंद्र सिंह, ओसपाल सिंह, ओमवीर सिंह, रामवीर सिंह, महेंद्र सिंह निषाद, नारायण शास्त्री, रविशंकर, पूरन सिंह, दिनेश कुमार, प्रकाश चंद्र, राम निवास, हेमंत कुमार, सुनील कुमार निषाद, मुकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रताप सिंह आदि के अलावा कालेज स्टॉफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...