पूरे शहर को अपना घर समझकर कराए कार्य — राधेकिशन अरोड़ा

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर ।हमने पूरे शहर को अपना घर समझ कर कार्य कराए भेदभाव के आरोपों से दूर रहे और भविष्य में नगर वासियों को जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं वहां खड़ा मिलूंगा। यह कहना है पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा रेखा अरोड़ा, के पति समाजसेवी तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार राधे कृष्ण अरोड़ा, का चुनावी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन फिर भी राधे कृष्ण खुद चेयरमैन पद के दावेदार बनकर मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता है पार्टी जो भी आदेश देगी उसका पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत से मुद्दों को लेकर कुछ करने का प्रयास करने का जनता से उन्हें समर्थन मिलेगा ऐसा मेरा विश्वास है। श्री अरोड़ा ने यहां बालाजी नगर ,बंबा रोड, आदि कालोनियों में जनसंपर्क किया अभी पार्टी के टिकट आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं है फिर भी दावेदार अपनी दावेदारी जनता के बीच रख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...