
गोंडा। गुरूवार को अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर डीएम के निर्देश पर जेसीबी सीज करने की कार्यवाही की गई है। एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार को सुबह जिलाधिकारी को सूचना मिली कि तहसील सदर थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत चन्दवतपुर ग्राम ठोरहंस में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है।
डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम व खनन निरीक्षक शिवदयाल सिंह मौके पर पहुंचे तो मौके पर जेसीबी चलती हुई मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई तथा जेसीबी को कोतवाली देहात लाकर सीज करने की कार्यवाही की गई।










