नशीला पदार्थ लाकर देने वाला सरकारी बस ड्राईवर भी काबू

भास्कर समाचार सेवा

रोहतक। रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने प्रभावी रूप से दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 480 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के साथी बस चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

प्रभारी सीआईए-2 स्टाफ निरीक्षक नवीन जाखड ने बताया कि स.उप.नि. अमित के नेतृत्व में सीआईए-2 स्टाफ की टीम पॉलटेक्निक सांपला के पास गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की हसनगढ निवासी युवक सांपला रोड के पास नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे खडा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए हवलदार राय सिंह स्मृति स्थल सांपला के बाहर बैठे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान जितेन्द्र उर्फ गोधु पुत्र रमेश निवासी हसनगढ के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 480 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक के खिलाफ थाना सांपला मे अभियोग संख्या 489/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से गहनता से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी ने बस मे सफर करते समय सरकारी बस ड्राईवर नवीन उर्फ भूरा से दोस्ती कर ली। नवीन उर्फ भूरा दिल्ली से हिमाचल रुट पर बस चलाता है। आरोपी ने बस ड्राईवर नवीन उर्फ भूरा को बस मे नशीला पदार्थ लाने के लिए राजी किया। बस ड्राईवर नवीन उर्फ भूरा वापसी मे आते समय नंगवाई (हिमाचल प्रदेश) से नशीला पदार्थ अपने साथ बस मे ले आया। बस ड्राईवर ने अपने घर जाते समय बहालगढ मे आरोपी को नशीला पदार्थ दिया। आरोपी जितेन्द्र उर्फ गोधू को दिनांक 26.10.2022 को सांपला मे नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। दौराने जांच दिनांक 27.10.2022 को बस ड्राईवर नवीन उर्फ बूरा पुत्र वेदसिंह निवासी गांव भिगान जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। दोनो आरोपी नशा करने के आदि है।

खबरें और भी हैं...