
भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर।आर के इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि सुभाष बाल्मीकि (जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी) ने फीता काटकर तथा मशाल जलाकर खेल का शुभारंभ किया। विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार एडवोकेट ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा गुब्बारों को आसमान में छोड़कर प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। सभी बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया ।विनर गांधी हाउस व रनर् अप नेहरू हाउस रहा।
विद्यालय के एमडी दर्शित अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य नितिन बिश्नोई ने सभी बच्चों तथा अध्यापक अध्यापिकाओ के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।













