
वैभव शर्मा
गाजियाबाद। गाजियाबाद में जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन में हो रही वारदात पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। गाजियाबाद के जीआरपी पुलिस ने अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर एक नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन से चोरी किया हुआ सामान बरामद किया है जीआरपी पुलिस ने अभियान के तहत प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच से नफर अभियुक्त किशन को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी किशन शातिर किसम का अपराधी है। जो कभी अकेले या अपने साथियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन व ट्रेन में यात्रियों को अपना निशाना बनाता है किशन यात्रियों के मोबाइल फोन, बैग व कीमती सामान को मौका मिलते ही चोरी कर लेता है। जीआरपी पुलिस ने किशन को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी पुलिस ने किशन के पास से 3 मोबाइल फोन और चार हजार नगद बरामद किए है। जीआरपी पुलिस के अनुसार किशन के पकड़े जाने से रेलवे स्टेशन व ट्रेन में हो रही वारदात में कमी होगी। जीआरपी पुलिस आगे भी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार करती रहेगी।












