
रिपोर्ट- नवीन गौतम
हापुड। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार मिशनशक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त स्वावलंबी जागरूक बनाने में जुटी है।
आपको बता दें जनपद हापुड़ के 3 बड़े पदों पर आईएएस महिला तैनात हुई है। हापुड़ जनपद में अधिकतर उच्चाधिकारी जैसे डीएम, सीडीओ, एडीएम, सीएमओ, डीआईओएसी, बीएसए, एसडीएम, सीडीपीओ, समाज कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सिम्भावली, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि पदों पर महिला सशक्तिकरण के लिए हापुड़ जनपद एक सर्वोत्तम उदाहरण है। हमारे समाज की महिलाओं को इन से प्रेरित होना चाहिए।
बात करते हैं जनपद हापुड़ की नई जिलाअधिकारी बनी मेधा रूपम जनपद हापुड़ के निवर्तमान जिलाधिकारी अनुज सिंह का तबादला सीतापुर हो चुका है और उनके स्थान पर आईएएस मेधा रूपम अब जनपद हापुड़ की नई जिला अधिकारी के रूप में जिले की कमान संभालेंगी।
आईएएस अर्चना वर्मा जनपद हापुड़ में हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।
आईएएस प्रेरणा सिंह जनपद हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के पद पर तैनात हैं
पीसीएस श्रद्धा शांडिल्यन जनपद हापुड़ के अपर जिला अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
पीपीएस स्तुति सिंह जनपद हापुड़ के सीओ ट्रैफिक / सीओ क्राइम के पद पर तैनात हैं।
डॉ0 रेखा शर्मा जनपद हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
रंजना शर्मा जिला सूचना अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
दूसरी ओर जनपद हापुड़ में इसके अलावा और भी महिला अधिकारी बड़े पदों पर तैनात हैं।
एक और जहां महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है।











