
चंडीगढ़। स्थानीय सैक्टर 17बी स्थित हरियाणा राज्य सहकारी अपैक्स बैंक लि0 में हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी की अध्यक्षता में जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चेयरमैनों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रर्थम जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान व दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की चेयरमैन नीलम अहलावत नें एसोशिएशन की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर हरकों बैंक के चेयरमैन बनने पर हुकुम सिंह भाटी को बधाई दी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए हुकम सिंह भाटी ने कहा कि हरको व जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक अपने ग्राहको को राष्ट्रीयकृत बैंकों से सुविधा देने में पीछे नहीें हैं। सहकारी बैंकों की स्कीमों ने आज के किसानों को फोन से जोड़कर डिजीटल बना दिया है। आज केंन्द्रीय बैंक की शाखाएं जिले के अनेक गांवों में पहुंच चुकी हैं। बैंक के द्वारा ए.टी.एम वैन भी चलाई जा रही हैं जिसमें ए.टी.एम आपके द्वार के तहत ए.टी.एम वैन के द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को सुविधाएं प्रदान कर रही है जिससे लोगों को पैसों का लेन-देन करनें शहर में न जाना पड़े। बैंक के द्वारा किसान क्रेडिट, डेबिट कार्ड उपलब्ध करवाए जा रहे है। सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में पॉस स्वैप मशीन, माईक्रो ए.टी.एम, 0 प्रतिशत पर लोन पैक्स के किसानों के लिए उपलब्ध करवा रहीं है।
सहकारी बैंक के द्वारा जरुरतमंदों के लिए सभी प्रकार के लोन उपलब्ध करवाए जा रहें हैैं। हरियाणा सरकार की जनहित व जन-कल्याणकारी नीतियों को सभी वर्गो तक पहुंचाने के लिए बैंक का स्टॉफ 24 घन्टे सेवारत रहते हैं और सभी मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहे है। जो किसान, मजदूर, व्यापारी एवं कर्मचारी सभी वर्गो को अनेक प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहीं है। उन्होनें कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबन्धक व चेयरमैन आपस में सवन्व्य बनाकर बैंक की जमापूंजी व वसूली में प्रगति लाने का काम करें।
नीलम अहलावत नें कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त किया और खुशी जताई कि हुकुम सिंह भाटी लगभग गत दो दशक से लगातार भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के संयोजक के रुप में प्रदेश को सेवाएं दे रहे थे। हरको बैंक का चेयरमैन बनाकर सहकारी बैंकों को नई गति प्रदान की है। सभी जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन एवम निदेशक गणों की ओर से बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि सहकारी बैंक एक टीम के रूप में कार्य करके सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंनें जिला केन्द्रीय चेयरमैन एसोशिएशन की तरफ से हरको बैंक चेयमैन हुकम सिंह भाटी को ज्ञापन सौंपकर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों व पैक्सों के अतिदेय ऋणियों के लिए एकमुश्त ओ.टी.एस. स्कीम जो 30 नवम्बर 2022 तक थी उसको बढ़ाकर 30 जून 2023 तक बढ़वाने का आग्रह किया। तदोपरान्त चेयरमैन हरको बैंक हुकम सिंह भाटी नें सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चेयरमैनों को आश्वासन दिलवाया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल से मिलकर ओटीएस का समय बढवानें का भरसर प्रयास करुंगा।
इस अवसर पर जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन के उप-प्रधान व चेयरमैन फरीदाबाद राम प्रकाश, खजांची व चेयरमैन फतेहाबाद, चेयरमैन जींद ओमप्रकाश ढाण्डा, चेयरमैन रोहतक हरीश कौशिक, चेयरमैन करनाल सुरेश कुमार, चेयरमैन कुरुक्षेत्र राजेश कुमार एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा सहकारी बैंक पीयुष मेहता सहित बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे।













