Hardik Patel News: क्या हार्दिक पटेल थामेंगे बीजेपी का दामन, इस्तीफा देकर कांग्रेस से छुड़ाया हाथ

Hardik Patel Resign : गुजरात कांग्रेस ( Gujrat Congress ) के फायरब्रांड नेता और पटेल आरक्षण आंदोलन के अगुआ रहे हार्दिक पटेल ( Hardik Patel ) बुधवार को कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) के पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ समय से वह पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे थे। इस बात के संकेत उन्होंने कांग्रेस के उदयपुर चिंतन ( Udaipur Chintan ) में भी दिया था। चर्चा इस बात की भी है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में भाजपा नेतृत्व और पीएम मोदी की काफी तारीफ की है।

हार्दिक पटेल ( Hardik patel ) के इस फैसले से गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए कि वह गुजरात कांग्रेस ( Gujrat Congress ) के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर थे। लंबे समय से संगठन को मजबूती देने के काम में जुटे थे। हार्दिक पटेल ने अपने इस्तीफे की जानकारी ट्विट कर दी है।

अब करूंगा सकारात्मक कार्य

बुधवार को उन्होंने ( Hardik patel ) अपने इस्तीफे में लिखा है कि मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी ( Congress party ) के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात ( Gujrat news ) के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।

विरोध की राजनीति तक सिमटी कांग्रेस

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जारी पत्र में लिखा है कि मैं अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं। उन्होंने पत्र में लिखा कि अनेक प्रयासों के बाद भी कांग्रेस पार्टी द्वारा देशहित एवं समाज हित के बिल्कुल विपरीत कार्य करने के कारण मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। देश के युवा एक सक्षम और मजबूत नेतृत्व चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक सीमित रह गई है। देश के लोगों को विरोध नहीं, ऐसा विकल्प चाहिए जो भविष्य के बारे में सोचता हो।

2 दिन पहले की थी भगवान बुद्ध की चर्चा

Hardik Patel Resign : दो दिन पहले उन्होंने अपने ट्विट में लिखा था कि बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि। संघम् शरणं गच्छामि। सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का त्याग, तपस्या और समाज को सार्थक दिशा प्रदान करने वाले उनके उत्कृष्ट विचार व शिक्षाएं युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...