
भास्कर समाचार सेवा झज्जर, 19 अक्टूबर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्यविभाग झज्जर की टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़किया है। इस गिरोह के एजेंट झज्जर के साथ-साथ रेवाड़ी, रोहतक व सोनीपत आदि जिलों में भी सक्रियथे। रेड के दौरान भी रेवाड़ी जिला से लिंग जांच के लिए पहुंचे एक दंपत्ति की भीपहचान कर ली गई। स्वास्थ्य विभाग झज्जर की बीते दो महीनों के दौरान लिंग जांच करनेवालों के खिलाफ छठी बार सफल रेड थी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने इस उपलब्धि के लिएस्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी है।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रहमदीप सिंह ने बुधवार को रेड से जुड़ीजानकारी देते हुए बताया कि उनके विभाग के इंटेलिजेंस नेटवर्क को एक लीड मिलती हैकि एक व्यक्ति झज्जर के आसपास लिंग जांच करने की गतिविधियों में संलिप्त है।पीसी-पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र डोगरा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ममता वर्मा, एएमओ डा. रवि गोदारा, विभाग के अन्य कर्मियों व पुलिस की एकसंयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने एक गर्भवती महिला को डिकोए के रूप में तैयारकरते हुए संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया। आरोपित ने 30 हजार रुपए में लिंग जांच करने का सौदा तयकिया।
सिविल सर्जन ने बताया कि आरोपित ने डिकोए को गाजियाबाद मेंबुलाया और वहां एक आटो में बिठा दिया। उस आटो में एक महिला पहले से ही बैठी हुईथी। आटो चालक आरोपित व दोनों महिलाओं को गाजियाबाद के बाहर भोपुरा गांव मेंडी-मार्ट के साथ एक सुनसान सडक़ पर ले गया। इसी दौरान एक गाड़ी आती है और उसमेंमौजूद चालक व एक अन्य व्यक्ति छोटी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर आया। महिलाओंका गाड़ी में बिठाकर अल्ट्रासाउंड किया गया। चलती गाड़ी में अल्ट्रासाउंड करने केउपरांत डिकोए व दूसरी महिला को वापस ऑटो में बिठाकर गाजियाबाद बस स्टैंड भेज दियागया।
डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि इस बार गैंग का नेटवर्क बहुततेज था। जिसमें ऑटो चालक से लेकर फल विक्रेता आदि शामिल थे। अल्ट्रासाउंड के दौरानमहिलाओं के मोबाइल फोन भी ले लिए गए थे। यहां तक की मोबाइल फोन के साइड कीपोर्टेबल मशीन का इस्तेमाल किया गया था। डिकोए के अल्ट्रासाउंड की जांच का रिजल्टभी आरोपित ने केएमपी एक्सप्रेस वे पर आकर बताया गया। केएमपी पर सूचना मिलते हीस्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपित को धर दबोचा। आरोपित की पहचान प्रमोद के रूप मेंहुई और प्रमोद ने पूछताछ में खुलासा किया उस दिन चार महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कियागया था। पुलिस ने आरोपित से डिकोए से मिले 21500 रुपए की बरामद किए। आरोपित के खिलाफ बादली पुलिस थाना मेंएफआईआर संख्या 338 दर्ज की गईहै। इस मामले में अभी अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर स्थित कार्यालय में संवाददाताओं सेबातचीत के दौरान सिविल सर्जन के साथ पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. शैलेंद्र डोगराव डिप्टी सिविल सर्जन डा. ममता भी मौजूद रहे। बीते दो महीने के दौरान एमटीपी की एक व पीएनडीटीकी छ: सफल रेड की गई है। इस बार रेड के दौरान पकड़े गए आरोपित से कई जिलों मेंसक्रिय लिंग जांच गिरोह के दूसरे सदस्यों के नेटवर्क का खुलासा होने की पूरीउम्मीद है।













