साहब मेरी मदद करो ! माँ से तलाक होने के बाद मेरा पिताकरता है छेड़खानी और…

मेरठ । एसएसपी कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मी बुधवार को उस समय हैरान रह गए, जब कार्यालय पहुंची एक किशोरी ने अपने ही पिता पर खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। फिलहाल किशोरी का प्रार्थना पत्र लेते हुए मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। किशोरी ने कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके पिता और मां के बीच तलाक हो चुका है। एक साल पहले कोर्ट के आदेश पर उसका पिता उसे अपने साथ अपने घर ले आया था। किशोरी ने आरोप लगाया कि उसका पिता अक्सर उसके साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करता है। उसने इस मामले में रेलवे रोड थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए।

किशोरी ने आरोप लगाया कि वह कई बार घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची, मगर हर बार एसओ रेलवे रोड ने उसे यह कहकर टरका दिया कि वह घटना की वीडियो बनाकर लाए। पीड़िता ने एसएसपी के नाम सौंपे प्रार्थना पत्र में अपने पिता के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिस पर एसपी क्राइम रामअर्ज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

71 + = 73
Powered by MathCaptcha