श्रद्धा के गुनहगार को फांसी की मांग को सड़कों पर उतरा हिंदू जागरण मंच

सड़क पर जाम लगा कर किया प्रदर्शन

भास्कर समाचार सेवा सिकंदराबाद ।नगर के दनकौर तिराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा वाकर के हत्यारे आफताब को फांसी की मांग को लेकरजमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। काफी देर तक विज्ञापन लेने अधिकारियों के मौके पर ना पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया है कि मुंबई के पालघर की रहने वाली श्रद्धा वाकर की विधर्मी आफताब अमीन पुनवाला ने दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में निर्मम हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए।आसपास के लोगों को उसके इस कृत्य की भनक न लगे इसके लिए आफताब ने हत्या करने के बाद एक बड़ी सी फ्रिज खरीदी और 18 दिनों तक श्रद्धा के शव के टुकड़े को घर में रखा ।इसी को लेकर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं में रोष है और उन्होने जमकर नारेबाजी करते हुए श्रद्धा के हत्यारे को सख्त से सख्त सजा की मांग की है। ज्ञापन हिंदू जागरण मंच के संयोजक विनीत पवार के नेतृत्व में दिया गया इस दौरान गगन शर्मा ,अखिल कौशिक समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...