पति बना रास्ते का कांटा! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रचा खौफनाक मर्डर प्लान, 4 आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी . जनपद मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में मिले युवक के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 18 वें दिन खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली थी सनसनी

 

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 फरवरी 2026 को किशनी थाना क्षेत्र में बेवर-इटावा मार्ग पर स्थित एक पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास गेहूं के खेत में सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव का शव पड़ा मिला था। मृतक कासगंज से लापता बताया जा रहा था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतक के भाई अवधेश यादव उर्फ बंटू की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली।

प्रेम संबंधों में बाधा बने पति का किया क़त्ल

पुलिस के अनुसार पता चला कि मृतक की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता का इटावा जनपद के थाना ऊसराहार क्षेत्र के चंदरपुर निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति कमलेश इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। किसी परिजन को उसकी खौफनाक साजिश का शक ना हो जिसके चलते पति की मौत पर घड़ियाली आंसू बहाने के लिए लगातार बैठी रही।

आरोपियों नें दुर्घटना या अज्ञात हत्या साबित करने को फेका शव

योजना के तहत प्रेमी सिथलेश ने अपने साथियों दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशनू कुमार के साथ मिलकर कासगंज स्थित नोवा डेयरी प्लांट से कमलेश का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को किशनी क्षेत्र में पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास गेहूं के खेत में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अज्ञात हत्या का लगे।

आरोपियों से आला कत्ल में प्रयोग हुआ समान बरामद

पुलिस ने सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर 14 मार्च की रात कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों में सुनीती उर्फ संगीता, सिथलेश उर्फ सुतलेश, दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त रस्सी, घटना में इस्तेमाल की गई कार और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात की चर्चा कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 42 = 50
Powered by MathCaptcha