
टेस्ट क्रिकेट में रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी ने पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की. 2019 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड और भारत की टीम ने फाइनल में जगह बनाई हैं और इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का फाइनल 18-22 जून को साउथहेम्पटन में खेला जायेगा.
फाइनल जैसे अहम मुकाबले से पहले आज इस लेख में हम अब तक टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने वाले 6 बल्लेबाजों के बारे में जानेगे.
6) रोहित शर्मा- 1030 रनभारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट चैंपियनशिप में 1000+ रन बनाने वाले अकेले ओपनर हैं. इस स्टार खिलाड़ी ने सिर्फ 11 टेस्ट की 17 पारियों में 64.37 की औसत से 1030 रन बनाए हैं, इस दौरान हिटमैन ने 212 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित 4 शतक और 2 अर्द्धशतक भी लगायें हैं.;
5) अजिंक्य रहाणे- 1095 रन
भारत की टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक है. दाए हाथ के बल्लेबाज ने इस प्रतियोगिता में खेले 17 टेस्ट की 28 पारियों में 43.80 की औसत से 1095 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्द्धशतक लगाने का कारनामा भी अपने नाम किया हैं.
4) बेन स्टोक्स- 1334 रन
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स वर्तमान में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. खब्बू बल्लेबाज ने टेस्ट चैंपियनशिप में खेले 17 टेस्ट की 32 पारियों में 46 की औसत से 1334 रन बनाए हैं. इस दौरान स्टोक्स के बल्ले से 4 शतक और 6 अर्द्धशतक भी निकले हैं.
3) स्टीव स्मिथ- 1341 रन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बिना ये सूची अधूरी हैं. दाए हाथ के दिग्गज बल्लेबाज ने टेस्ट चैंपियनशिप में खेले सिर्फ 13 मैचों की 22 पारियों में 63.85 की शानदार औसत से 1341 रन बनाए हैं. इस खास टूर्नामेंट में उन्होंने 211 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित 4 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं.
2) जो रूट- 1660 रन
भारत के विरुद्ध खेली गई 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. रूट ने टूर्नामेंट के 20 मैचों की 37 पारियों में 47.42 की औसत से 1660 रन बनाए हैं. रूट ने टेस्ट चैंपियनशिप में दो दोहरे शतक सहित 3 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं.















