
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार एक्टिव है. एलन मस्क ट्विटर (Twitter) खरीदने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. अब उनका एक नया ट्वीट चर्चा में है.
इस ट्वीट में उन्होंने ‘संदिग्ध हालातों में मौत’ की बात की है. उनके इस ट्वीट पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एलन मस्क ने ट्ववीट में लिखा , “अगर संदिग्ध हालातों में मेरी मौत हो जाती है तो यह काफी हद तक nice knowin ya होगा.” मस्क का ये ट्वीट लगभग एक हफ्ते बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के अपने फैसले की घोषणा के बाद आया है.
If I die under mysterious circumstances, it’s been nice knowin ya
— Elon Musk (@elonmusk) May 9, 2022
एलन मस्क के ट्वीट का मतलब सीधे तौर पर तो किसी को समझ नहीं आया लेकिन ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां वह Nice Knowin’ Ya गाने का जिक्र कर रहे हैं.
मस्क ने आपने ट्वीट में जिस गाने या एलबम का जिक्र किया है. वह TWENTY2 नाम के बैंड की है. यह वर्ष 2018 में आई थी.
एलन मस्क के ट्वीट के बाद लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि हमें मस्क को हर कीमत पर बचाना होगा.
The world needs you pic.twitter.com/Y1HQ0xJ1Go
— Mohamed Enieb (@its_menieb) May 9, 2022
If I die under mysterious circumstances, it’s been nice knowin ya
— Elon Musk (@elonmusk) May 9, 2022
कुछ ट्विटर यूजर ऐसे भी हैं. जो लिखते हैं कि वे मस्क को बचा लेंगे. एक यूजर ने लिखा कि यदि मस्क को कुछ हुआ तो क्या वह ट्विटर को अपने पास रख सकते है.
If that happens can I have Twitter
— MrBeast (@MrBeast) May 9, 2022
बता दें कि एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. मस्क की कुल संपत्ति 273.6 बिलियन डॉलर (करीब 20 अरब 92 करोड़ रुपये) है. Tesla के CEO मस्क की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता टेस्ला में उनकी हिस्सेदारी के कारण है. इसके साथ ही उनके पास एयरोस्पेस फर्म SpaceX का भी मालिकाना हक है.















