
कस्बे में व्यापरियों से जानी पुलिसिंग, माँ कूष्मांडा के किये दर्शन
घाटमपुर : घाटमपुर पहुंचें आईजी ने घाटमपुर थाना का निरक्षण कर साफ सफाई देखी। साथ ही अपराध रजिस्टार चेक किया। जिसके बाद आईजी ने घाटमपुर थाने में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। पैदल कस्बे में घूमकर व्यापरियों से पुलिसिंग जानी।
जिंसके बाद नगर स्थित माँ कूष्मांडा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम घाटमपुर थाने पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार ने यहां साफ सफाई के साथ हवालात, मालखाना देखा। जिंसके बाद आईजी ने अपराध रजिस्टर चेक किया। यहां महिला हेल्प डेस्क में शिकायत रजिस्टर को चेक किया कहा कि शिकायत रजिस्टर के माध्यम से शिकायतकर्ता का फीडबैक लिया जाए। जिससे समस्या का समाधान हो सके यहां थाने परिसर पहुंचे लोगों की शिकायत भी सुनी साथ ही त्वरित निस्तारित करने को कहा जिंसके बाद आईजी जोन प्रशांत कुमार, सीओ घाटमपुर, इओ उमेश मिश्रा, घाटमपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के साथ आईटीबीपी के साथ नगर में भ्रमण कर व्यापारियों से जानकारी ली उन्होंने व्यापरियों से पूछा कि उन लोगों को पुलिस परेशान तो नही करती।
जिसपर व्यापारियों ने अच्छी पुलिसिंग की बात कही। इसके बाद नगर स्थित माँ कूष्मांडा देवी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन किये जिंसके बाद आईजी कानपुर रवाना हो गए।











