बाजपुर में बर्दाश्त नहीं होगा अवैध खनन और भ्रष्टाचार: बरिंदर

उपमहानिरीक्षक की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में बजा दिया डंका

भास्कर समाचार सेवा

बाजपुर। उपमहानिरीक्षक एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने अवैध खनन से ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खनन वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में फील्डिंग लगा रखी थी। जिले में तैनात एक कोतवाल के माध्यम से अपने आप को सीएम का  खास बताने वाले दरोगा दरबदर भटकते फिर रहे हैं। आईपीएस ने सलाखों के पीछे भेजने की पूरी कार्रवाई कर दी गई है। इन भ्रष्ट दरोगाओं  एवं कांस्टेबलों के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैंl आईपीएस द्वारा इस कार्यवाही से जिले में डंका बज गया है।

बरिंदर जीत सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन और भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को चिन्हित करना शुरू कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

22 − 18 =
Powered by MathCaptcha