अवैध कच्ची शराब बरामद तीन गिरफ्तार

भास्कर समाचार सेवा
साहिबाबाद।थाना टीला मोड़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत यूरिया मिश्रित अवैध देशी कच्ची शराब को बरामद करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है ।
एसीपी साहिबाबाद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर एसआई प्रदीप सिंह ने तीन व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए देखा। इन को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो दो लोग मौके से फरार हो गए तथा एक व्यक्ति सोनू पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम महमूदपुर थाना टीला मोड़ को नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में फरार दोनों लोगों को भी गिरफ्तार किया कर लिया गया। जिनके नाम लोकेश पुत्र भीष्म तथा उसका भाई राहुल है निवासी गांव महमूद पुर थाना टीला मोड़ है और इनसे मौके से 48 लीटर शराब तथा शराब बनाने के उपकरण, 2 किलो यूरिया खाद तथा शराब बनाने के काम आने वाला 710 लीटर लहन को नष्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...