एफएच मेडीकल कालेज में विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन का शुभारंभ

भास्कर समाचार सेवा

विभिन्न खेलों के प्रति उत्साहित एवं प्रोत्साहित करना चाहिए- डा. जावेद

टूंडला। एफएच मेडीकल कालेज एत्मादपुर में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एफएच मेडीकल कालेज के चेयरमैन डा. जावेद अनवर वारसी ने फीता काटकर किया। इस दौरान क्रिकेट टूनामेन्ट, फुटबाॅल, वाॅलीबाॅल, बाॅस्केट वाॅल, टेबिल टेनिस, कैरम बोर्ड, चैस, सिंगल बेडमिन्टेन, डबल बेडमिन्टेन, मिक्स डबल बेडमिन्टेन, लूडो, पबजी, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर एफएच मेडीकल कालेज के चेयरमैन डा. जावेद अनवर वारसी ने कहा कि छात्र छात्राओं में विभिन्न खेलों के प्रति उत्साहित एवं प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलकूद से बौद्धिक क्षमता तथा शारीरिक सोष्ठता बढ़ती है। छात्र छात्राओं का रुझान खेल व पढ़ाई में सदैव लगा रहता है। इसके माध्यम से हम
अपने कालेज के बच्चों को सशक्त नागरिक बनाकर देश की सेवा में लगा सकते हैं। दीर्घायु और स्वस्थ जीवन खेल के माध्यम से ही संभव है, खेलकूद बच्चों को रोग मुक्त करता है। उन्होंने आगे कहा कि एफएच मेडीकल कालेज में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन रिजवान परवेज, वाइस चेयरमैन डा. रेहान फारुख, वाइस चेयरमैन, डा. आरिफ मोहम्मद, वाइस चेयरमैन जीशान, डायरेक्टर मानवेन्द्र सिंह, प्राचार्य डा. आरपी सिंह, ओएस सहजाद खान, इवेन्ट मैनेजर आमिल मोहम्मद, डा. अनस जावेद के अलावा बड़ी संख्या में एफएच मेडीकल कालेज का स्टॉफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...