
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा: मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड नंबर चार तथा वार्ड नंबर 61 में निगम की ओर से 71 लाख की लागत से बारात घरों का निर्माण कराया गया है। जिनका महापौर डा. मुकेश आर्यबंधु ने विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों के चेहरे खिले हुए थे।
शुक्रवार को महापौर ने बारात घरों का शुभारंंभ मौके पर कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाती है।
दोनों ही वार्ड के लोग काफी दिनों से बारात घरों की मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण कराया गया है। इसमें कोई भी गरीब व्यक्ति जो अपने बच्चो की शादी किसी धर्मशाला मैरिज होम में नही कर सकता है, वह व्यक्ति यहां शादी कर सकता। इनके रखरखाव के लिए वार्ड स्तर पर ही कमेटी का गठन किया जाएगा। आने वाले दिनों में सभी बस्तियों में इस तरह से बारात घरों का निर्माण कराया जाएगा। शुभारंभ मौके पर पार्षद पति युद्धपाल माहोर, पार्षद पति शैलेश चौहान, पार्षद उमेश भारद्वाज, मुनिदेव , नितिन ,राधेश्याम, गौरव, हरिओम, भानू, पवन आदि लोग उपस्थित रहे।













