इनाया के गायत्री मंत्रोच्चार की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ, आप भी देखे ये क्यूट VIDEO

अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया का एक वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद क्यूट अंदाज में गायत्री मंत्र का उच्चारण करते नजर आ रही हैं। इनाया के पिता कुणाल ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया, जहां छोटी-सी इनाया को गायत्री मंत्रोच्चार करते हुए देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/B4MGfplHZQI/?utm_source=ig_embed

कुणाल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो को देखते ही लोग इनाया की जमकर तारीफ करने लगे, इनमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी हैं। विक्की कौशल ने लिखा, बेहद प्यारी। नेहा धूपिया ने इस पर रेड हार्ट ईमोजी कमेंट किया है। परिणीति ने इसे देखकर कमेंट किया, डेड।यूजर्स ने इस पोस्ट पर ओह माई गॉड, क्यूट और लवली जैसे कमेंट्स किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

73 − = 68
Powered by MathCaptcha