अपात्र राशन कार्ड धारक शीघ्र सरेंडर करें राशन कार्डः मिश्र

-सरेंडर न करने पर होगी खाद्य सामग्री की रिकवरी

प्रेम चतुर्वेदी

मथुरा। जनपद में करीब चार लाख बहत्तर हजार राशन कार्ड संचालित हो रहे हैं। जिनमें करीब चार लाख इकत्तीश हजार राशन कार्ड पात्र गृहस्थी और करीब 41 हजार अंत्योदय राशन कार्ड हैं। इसके बाद भी कई ऐसे कार्ड धारक हैं जो राशन कार्ड बनवाने को दर दर भटक रहे हैं। विभाग द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिन लोगों के राशन कार्ड मानकों के विपरीत बने हैं उन्हें वापस कराया जा रहा है। अभी तक 100 लोगों द्वारा अपने राशन कार्ड विभाग को सरेंडर किए हैं। वहीं जिलापूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि काफी संख्या में ऐसे लोग राशन कार्ड बनवा रहे हैं, जो पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ऐसे राशन कार्ड धारकों की जांच कराई जाएगी। तब कोई ऐसा व्यक्ति मिला, जिसने अपात्र होने के बावजूद राशन कार्ड बनवाया है और राशन ले रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्डों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। जांच के बाद रिपोर्ट यह पाया जाता है कि किसी अपात्र ने राशनकार्ड बनवाकर राशन लिया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। साथ ही उससे अब तक लिए गए राशन राशि की रिकवरी भी की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारक के लिए मानक बने हैं। जैसे 100 वर्ग मीटर का मकान हो, ऐसी लगा हो, चारपहिया वाहन हो, असलहा लाइसेंस हो, आयकर दाता हो। ये लोग पात्र की सूची में नहीं आते। हमारी इन सभी से अपील है कि यदि कार्ड बनवा लिया हैं तो उसे स्थानीय कार्यालय में जमा करा दें। जिलापूर्ति अधिकारी ने कहा कि अन्य किसी जानकारी के लिए जिला पूर्ति कार्यालय में आकर पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...