मुहरिया में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर दी गयीं संचारी रोग की जानकारी

भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। गांव मुहरिया में एमओआईसी डा. दलवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें संचारी रोग के बारे में जानकारी देते हुए रोग से बचाव के उपाए बताए गये।
शनिवार को लगाए गये स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों के करीब साठ घरों का सोर्स डिडक्शन किया गया। साथ ही मलेरिया, डेंगू, जैसी बीमारियों की जांच करते हुए उन्हें विभिन्न रोगों की दवाओ का भी वितरण किया गया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट तथा लैव कर्मचारियों ने ग्रामीणों को संचारी रोग अभियान के बारे मे बता कर उन को जागरूक किया। और अन्य बीमारियों से बचने के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई गई। टीम में आरबीएसके डा. अलका, डॉ नीतू, असलम अख्तर खान, रेनू एएनएम, बीएचडब्लू आकाश कौशिक आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...