भास्कर समाचार सेवा
हाथरस/सासनी। गांव रूहल से अपने गांव रघनियां जा रहे दो लोगों को एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने कोतवाली सासनी में दर्ज कराई है।
मंगलवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में अनिल कुमार पुत्र शिवचरन निवासी रघनिंया ने कहा है कि उसका भाई सुनील कुमार पुत्र शिवचरन अपने पुत्र विशाल के साथ किसी काम से रूहल आया था। अपने गांव जाने के लिए वाहन के इंतजार में समामई के पेट्रोल पंप के पास खडा था। तभी पीछे से आ रही कार संख्या- यूपी 81 बीआर 9031 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सुनील व विशाल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गये। मौके पर जुटी भीड एवं ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल का उपचार अलीगढ अस्पताल में चल रहा है। पीडित ने रिपोर्ट में कहा है कि टक्कर मारने वाला कार चालक मौके पर घायलों को छोडकर भाग गया। पीडित ने अज्ञात कार चालक तथा कार नंबर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।













