
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। थाना परतापुर पुलिस ने चार अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की 08 बाइकें बरामद की गई। प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी ब्रहमपुरी विवेक यादव ने बताया, जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी परतापुर शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस परतापुर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान 04 वाहन चोरों गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम जतिन पुत्र नीटू निवासी मुखिया भवन इन्द्रपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद, दीपांशू पुत्र अशोक निवासी चूना भट्टी मोदीनगर गाजियाबाद, अंकूर उर्फ संजू पुत्र देशराज निवासी कल्लर वाला मंदिर इंद्रापुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद व कासिम पुत्र मुन्ना निवासी फजलगढ़ थाना भोजपुर गाजियाबाद बताया। उनके कब्जे व निशानदेही पर 08 चोरी बाइकें बरामद की गई। जो थाना टीपी नगर मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली से चोरी की गई थी। एएसपी ने बताया, अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर है। इनमें से अभियुक्त जतिन थाना मोदीनगर में पंजीकृत है और पूर्व में जेल जा चुका है। पूछताछ में चोरों ने बताया, उन्होंने कई मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली से चोरी की है। सभी चोर एक अंर्तजनपदीय गिरोह है, जो बाइक चुराकर अपने परिचित व आस पास के गांवों के लोगों को सस्ते दामों में कागज बाद में देने का बहना बनाकर बेच देते थे। इस प्रकार ये चोर वाहन चोरी कर अवैध लाभ अर्जित करते थे। बाइक आस पास के क्षेत्रों में चलते समय पहचान में ना आए उन पर टेप या अन्य प्रकार से उसकी नम्बर प्लेट भी बदल देते थे।












