
रुकमणी विवाह प्रसंग का रसपान कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
भास्कर समाचार सेवा
नोएडा। शहर के सेक्टर- 46 के सामुदायिक केंद्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में शाहरवासी एकत्र हो रहे है। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ वीरेंद्र सिंह चौहान, सुधा चौहान, भागीरथ सिंह चौहान व मायादेवी के संयुक्त तत्वावधान में चल रही है। खास बात यह है कि भगवान श्री कृष्ण की भूमिका बॉलीवुड अभिनेत्री अंशुल चौहान अदा कर रही है, जबकि माता रुक्मणि की भूमिका सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता प्राची निर्वाण कर रही है। बीते 14 जनवरी से कलश यात्रा के साथ हुई श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को रुक्मिणी विवाह आदि प्रसंगों का वर्णन किया गया।

कथा मर्मज्ञ डॉ. लक्ष्मी नारायण मिश्र द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर वर्णन किया जा रहा है। ज्ञान यज्ञ सप्ताह में अब तक जड़भरत उपाख्यान, भक्त ध्रुव चरित्र, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, राम जन्म, कृष्ण जन्मोत्सव व बाल लीलाओं का वर्णन किया जा चुका है। आयोजकों ने बताया कि 20 जनवरी को सुदामा चरित का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी को व्यास पूजन व हवन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। इस समारोह में विशेष रूप से राधा दासी, संजय चौहान, जगदीश चौहान ,महेंद्र सिंह चौहान ,शिवांक चौहान,भावना चौहान,दीपक चौहान,पारत चौहान, विजय चौहान,अंकित चौहान,सन्नी चौहान,ईवान,प्रदीप शर्मा व इंद्रा शर्मा चेतराम शर्मा इंटर कॉलेज की चेयर पर्सन इंद्रा शर्मा आदि शामिल हुए।













