
एसडीएम के आश्वासन के बाद खत्म हुआ सफाईकर्मियो का धरना
भास्कर समाचार सेवा खोड़ा। नगरपालिका परिषद में कार्यरत जेई मदनपाल पर जांच कमेटी गठित की जाएगी जिसमें अगर जेई मदनपाल दोषी साबित होते है तो उनपर कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम सदर ने जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। एसडीएम के आश्वासन के बाद सफाईकर्मियो ने धरना खत्म कर दिया। भले ही सफाईकर्मीयो ने धरना खत्म कर दिया हो और जेई मदनपाल पर जांच कमेटी गठित करने की बात एसडीएम कह रहे हो लेकिन बडा सवाल उठता है कि जिन सफाईकर्मीयो के पैर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धोकर बडा संदेश दे चुके है ऐसे में उन्ही की पार्टी की सरकार में सफाईकर्मी एक जेई पर थप्पड मारने का आरोप लगाते है जो कि मानवता को शर्मशार करता हैै। सवाल उठता है कि जेई मदनपाल पर आखिर यह आरोप लगे क्यो और कैसे सफाईकर्मियो का बडा जनसैलाब जेई मदनपाल के खिलाफ नारेबाजी करने लगा जिससे साबित होता है कि कही न कही सफाईकर्मी जेई मदनपाल से ज्यादा प्रताडित थे जिसके बाद वह सडको पर आए। शायद जेई मदनपाल इस बात से अंजान है कि उनकी अनुपस्थ्तिी खोडा वासियो पर कुछ फर्क नही डालेगी लेकिन अगर दो दिन के लिए सफाईकर्मी अनुपस्थ्ति हो गए तो खोडा में जीना मुहाल हो जाएगा। सरकार के पास बहुत से जेई है लेकिन सफाईकर्मी बनने के लिए साहस जजबे की जरूरत होती है और सफाईकर्मीयो का देश के प्रति बहुत योगदान है इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सफाईकर्मियो को घर बुलाकर उनके पैर धोते है जबकि जेई को प्रधानमंत्री के सामने बैठने की इजाजत नही मिलेगी।














