क्या सच साबित हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी.. पुतिन करेंगे ‘पूरी दुनिया पर राज’?

बुल्‍गारिया (Bulgaria) की भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं. इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और रूस (Russia) को लेकर की गई बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बनी हुई है. पिछले करीब 7 महीने से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कई बार परमाणु बम के हमले की धमकी भी दे चुके हैं. इस कारण पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है. बाबा वेंगा की तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी है. आइए जानते हैं कि रूस और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर अपनी मृत्यु से पहले बाबा वेंगा ने क्या भविष्यवाणी की थी.

पुतिन को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

भविष्‍यवक्‍ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बनेंगे. इसके अलावा दुनिया पर रूस का राज होगा. बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि सब बर्फ के जैसे पिघल जाएंगे. केवल एक चीज अछूती रहेगी और वह ‘व्लादिमीर का गौरव’ व ‘रूस का गौरव’ है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, रूस को कोई नहीं रोक पाएगा. सब कुछ रास्ते से हट जाएगा और रूस को कोई रोक नहीं पाएगा. रूस‘Lord of the World’ बन जाएगा.

बाबा वेंगा की तीसरे विश्वयुद्ध पर भविष्यवाणी

भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर भी भविष्यवाणी की थी. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस दुनिया की एकमात्र महाशक्ति होगा. तीसरे विश्वयुद्ध में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होगा. जान लें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पुतिन कई बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दे चुके हैं.

बाबा वेंगा ने 12 साल की उम्र में गंवा दी थीं आंखें

जान लें कि बाबा वेंगा (Baba Vanga) एक महिला थीं और उनका जन्म सन् 1911 में बुल्गारिया में हुआ था. बाबा वेंगा देख नहीं सकती थीं. एक दुर्घटना में 12 साल की उम्र में उन्होंने अपनी दोनों आंखें गंवा दी थीं. कहा जाता है कि बाबा वेंगा अपनी आंखों से देख नहीं सकती थीं, लेकिन उनके पास भविष्य देखने की स्पेशल पावर थी.

खबरें और भी हैं...