
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में महिला कल्याण विभाग बुलंदशहर के तत्वधान में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नवजात शिशु के लिए शिशु गिफ्ट हैपर वितरण किया गए ।
बुधवार को राज्यकीय संयुक्त चिकित्सालय में महिला कल्याण बुलंदशहर के द्वारा कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान महिला कल्याण विभाग अधिकारी रुचिका सिंह ने महिलाओं को कन्याओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी दी नवजात शिशुओं को पोषाहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मां बच्चे का विशेष ध्यान रख सकती है । यदि बच्चे को कोई परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर चाहिए। इस दौरान विधायक लक्ष्मी सिंह ने कहा कि आज बेटियां देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं । इसलिए बेटा होना भाग्य की बात है और बेटी होना सौभाग्य की बात है। कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार कन्याओं के लिए समय-समय पर अनेक योजनाएं चलाती रहती है। सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इस दौरान विधायक ने कन्या जन्मोत्सव पर केक काटकर सभी को बधाई दी। कन्याओं को जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी किट प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य कामना की। इस दौरान जिला मंत्री अरविंद दिक्षित, मास्टर हरेंद्र सिंह, डॉ प्रदीप दीक्षित ,पंडित सचिन शर्मा , नवीन शर्मा , गगन शर्मा ,गौरव भाटिया, डॉ आदित्य सिंह, दिव्या शर्मा किंजन राय समेत अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहा ।













