
कोतवाल को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। भारत सरकार द्वारा जैनियों के पवित्र तीर्थक्षेत्र श्री सम्मेद शिखरजी झारखंड को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में पूरे भारतवर्ष में बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है ।जिसमें नगर के सकल जैन समाज द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर तथा हाथों पर काली पट्टी लगाकर एक विशाल विरोध रैली निकाली। रैली जैन मंदिर से चलकर हनुमान चौक ,बड़ा बाजार ,चौधरीवाड़ा ,वेधवाड़ा, विजय द्वार होते हुए दनकौर तिराहे पर पहुंची तथा भारत सरकार के नाम एक ज्ञापन कोतवाल राजपाल सिंह तोमर को सौंपा।उन्होंने कहा कि यदि सरकार हमारे इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने का निर्णय वापस नहीं लेती है तो यह धरना प्रदर्शन और विशाल रैली लगातार जारी रहेगी ।विशाल विरोध रैली में सिकंदराबाद ,दादरी ,बिलासपुर ,दनकौर आदि जैन समाज के सैकड़ों लोग ने भाग लिया ।












