सेना के एनकाउंटर से बौखलाए आतंकियों ने किया अगवा पूर्व एसपीओ का मर्डर

श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक पूर्व विशेष अधिकारी (एसपीओ) की आतंकवादियों ने अपहरण करने के चंद घंटे के भीतर ही हत्या कर दी जबकि शुक्रवार को अगवा किये गये दो नागरिकों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।  आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने शोपियां के रेबन निवासी पूर्व एसपीओ बशरत अहमद वागे तथा दो अन्य नागरिकों का अपहरण कर लिया था।

Related image

सुरक्षा बलों ने सभी अपहृतों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरु किया। बशरत का शव कल रात बरामद किया गया।  एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट में कहा,“शोपियां में बर्बर आतंकवादी घटना में आतंकवादियों ने अपहरण के बाद रेबन निवासी बशरत को मार डाला। पुलिस ने इस अपराध का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।”शोपियां में पिछले हफ्ते बंदूकधारियों ने नौ लोगों का अपहरण कर लिया था जिनमें से सात को बाद में रिहा कर दिया गया जबकि दो युवकों की हत्या कर दी गयी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

14 + = 16
Powered by MathCaptcha