जौनपुर : प्रदेश में योगी सरकार ने सर्वोत्तम कार्य किया – शिवराज सिंह चौहान

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गरियांव स्थित खेमराज शुक्ला इंटर कॉलेज परिसर में भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्य

एमपी सीएम ने की बीजेपी की बढ़ाई

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है, इसी के आगे उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में माफिया या तो प्रदेश छोड़ दिये या तो जेल के अंदर हैं ।

मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में उमड़ा जनसैलाब

पूर्ववर्ती सरकार चाहे सपा हो या बसपा की उनके समय में माफियाओं का शासन चल रहा था उस समय बहन, बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं थी। लेकिन योगीराज में माफियाओं के ऊपर बुल्डोजर चल रहा है। जिससे वे भयाक्रांत हो कर दूसरे प्रदेशों की शरण में है। उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने वादा किया था कि यदि आप लोगों ने सरकार बनवाया तो हम आप लोगों के बीच बैठ कर थाली में भोजन करुंगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका लेकिन इस बार आप पूरी निष्ठा से लगकर भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दूबे को विजयी बनाये जिससे मेरी मंसा पूरी हो सके।

इसके पूर्व राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्र मणि तिवारी व संचालन महेंद्र विजय शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मंत्री एसपी बघेल, विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी भी मौजूद रही ।

बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

कार्य क्रम को राम लोलारख सिंह, अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व मंचासीन लोगो को भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दूबे,पूष्पा शुक्ला, कृष्ण पाल चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार चौहान, जवाहरलाल चौहान आदि लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभा में कार्यकर्ताओं के साथ ही भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

97 − = 94
Powered by MathCaptcha