
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। युवा भारत सेवा समिति के तत्वाधान में नशा विरोधी अभियान, चलाया गया। इसी परिपेक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के प्रांगण में 150 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जरसी वितरित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर एवं पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र पाल सिंह ने छात्रों एवं स्टाफ को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई, तथा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में विजय कुमार (एसडीओ) को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप,, जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमरवे पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में तनु ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा महक ने संयुक्त रूप से शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया।
सेवा समिति के निर्देशक सफदर आमिर एवं शुभेंदु ने समिति के कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नशे के विरुद्ध सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की भूरी भूरी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में प्रोफेसर अरुण देव ,इकबाल हिंदुस्तानी विकास कुमार (एस डी ओ), सफदर आमिर,, आदि ने विचार रखे! कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शुभें ने किया सेवा समिति के शुभम सिंह, अनुज शर्मा ,डॉक्टर सतपाल अपूर्व विश्वास ,राकेश जुनेजा, नफीस अहमद, हेमेंद्र आर्य श्रीमती जलालाबाद आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ अमानिका यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया अजीत यादव का विशेष सहयोग रहा।














