झारखंड खनन घोटाला : हिरासत में ली गई IAS पूजा सिंघल, ED की पूछताछ में निकला ये हल

झारखंड खनन विभाग की सचिव पूजा सिंघल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार मामले में पूजा पर आरोप लगे हैं। पिछले दो दिनों से उनसे रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही थी। बुधवार को भी उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी।

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद

इससे पहले, पिछले हफ्ता मनरेगा घोटाले को लेकर ED ने पूजा सिंघल के आवास, उनके पति के पल्स अस्पताल, सीए सुमन कुमार सिंह सहित अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी की और भारी मात्रा में कैश के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए थे।

कई और लोगों को तलब कर सकती ईडी

दावा किया जा रहा है कि पूजा सिंघल के घर से एक डायरी मिली है। इसमें ब्यूरोक्रेट्स, नेताओं और रसूखदारों के नाम हैं। ट्रांजेक्शन का भी जिक्र है। माना जा रहा है कि इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी पूजा सिंघल के साथ-साथ कई और लोगों को तलब कर सकती है।

खबरें और भी हैं...