सिर्फ 95 रुपए में मिल रहा JIO फ़ोन, जल्द उठाये लाभ…

Jio Phone

जियो कंपनी लॉन्च होने के बाद से ही लगातार तेजी से बढ़ रही है। जियो के मार्केट में आने के बाद से कई प्लान्स और ऑफर्स पेश किए जा चुके हैं। इसी तरह जियो फोन के लॉन्च होने के बाद फीचर फोन सेगमेंट में जियो ने रिकॉर्ड्स बनाएं। अब कंपनी फीचर फोन सेगमेंट में सबसे ऊपर नंबर पर है। अब जियो फोन को खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग इसे सिर्फ 95 रुपये में ही खरीद सकते हैं।

यह ऑफर सिर्फ राजस्थान के लोगों के लिए ही है

बीजीआर की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान सरकार ने रिलायंस जियो के साथ मिलकर एक स्कीम पेश की है। इसके तहत जियो फीचर फोन राज्य में सिर्फ 95 रुपये का ही मिल रहा है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है।

यह सिर्फ राजस्थान के लिए ही है। जिन लोगों के पास भामाशाह कार्ड होगा, वे इसका लाभ उठा सकेंगे। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए भामाशाह कार्ड नंबर के साथ राजस्थान के लोगों को जियोफोन के रिटेल स्टोर पर जाना होगा। वहां से से वे जियो फोन खरीदेंगे।

जियो फोन खरीदने के लिए ग्राहक को 1095 रुपये देने होंगे

इसके बाद राज्य सरकार सीधे भामाशाह एप के जरिए से 500 रुपये आपके अकाउंट में जमा करा देगी। इसके बाद बाकी 500 रुपये के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल पर भामाशाह एप को डाउनलोड करना होगा।

भामाशाह नंबर के एक्टीवेट हो जाने पर राज्य सरकार बाकी के बजे 500 रुपये मोबाइल वॉलेट में जमा कराएगी। इस तरह कुल रुपये एक हजार वापस मिल जाएंगे और जियो फोन सिर्फ 95 रुपये में ग्राहक का हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

60 − 51 =
Powered by MathCaptcha