
भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए हर पार्टी के कार्यकर्ता जोर शोर से अपने-अपने दावेदारी के लिए अपने पार्टी के नेताओं को राजनीतिक बायोडाटा जमा कर रहे हैं बृहस्पतिवार को वार्ड 10 डीएलएफ एक्सटेंशन-2 से भाजपा नेता व समाजसेवी जितेंद्र कसाना ने ताल ठोक दी है। वार्ड 10 में भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वालों की लंबी फेहरिस्त है जितेंद्र कसाना ने अपनी पत्नी सरस्वती कसाना का बायोडाटा भोपुरा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कसाना को बायोडाटा जमा कर करा दिया है।














