कानपुर : सड़क हादसे में घायलों की स्थिति को जानने हैलट हाॅस्पिटल पहुंची जिलाधिकारी

घाटमपुर |  तहसील अंतर्गत घाटमपुर मूसानगर मार्ग पर ट्रक सं0 यू0पी0-77 टी 7713 एवं ओमनी वैन सं0यू0पी0 77 जे 6103 आपने सामने दुर्घटना हुई । उक्त दुर्घटना के दौरान तीन व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु हो गई एवं 6 व्यक्ति घायल हुए थे जिन्हें उपचार हेतु हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां घायल व्यक्तियों में से 3 लोगों की इलाज के दौरान  मृत्यु हो गई है ।कुल 6 लोगो की मृत्यु हुई है घायलों की स्थिति जानने हेतु  जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने हैलेट अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति को जाना ।

सभी घायलों का बेहतर इलाज किए जाने हेतु सीएमएस को  निर्देशित करते हुए कहा कि सभी घायलों का  बेहतर इलाज हो, इलाज में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने मृतको और घायलों के परिजनों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि सरकार आप की हर सम्भव मदद करेगी । घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है जिसके लिए डॉक्टर का  पैनल गठन करते हुए सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। जिसकी मॉनिटरिंग लगाकर की जा रही है । इस दुःख की घड़ी में जिला प्रशासन आपके साथ है।

डीएम ने अधिकारियों को रोस्टर जारी कर ग्रामों में चौपाल लगाने के दिए निर्देश

ब्लाकों के  6 ग्रामों में चौपाल लगाई जाएगी। जिसमें कल्याणकारी योजनाओ का सत्यापन कर लाभार्थी को  सीधे लाभ पहुंचानें हेतु  चौपाल का आयोजन किया जायेगा। शासन की मंशा के अनुरूप  जनसमस्याओ का त्वरित निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा सभी अधिकारियों को रोस्टर जारी कर ग्रामों में चौपाल  लगाने के निर्देश दिए गए हैं जिलाधिकारी द्वारा किसी भी दो चौपालों का औचक निरीक्षण कर लोगों की जनसमस्याएं सुनी जाएंगी । 19 अप्रैल 2022 को ब्लॉक भीतरगांव के हरबशापुर, शाखाहारी,भदवारा, कुआखेड़ा, असेनिता, गोपालपुर चौपाल लगेगी, 20 अप्रैल को ककवन ब्लाक के अराजी ईशेपुर, बछना, उत्तमपुर ,गढ़ी, इब्राहिमपुर, रोस, रहीमपुर विषधन, 21 अप्रैल को घाटमपुर ब्लाक के कटार, कोरो, गढोलाम शाखाजनवारा, घुघुवा, श्रीनगर, 26 अप्रैल को बिल्हौर ब्लाक के मकनपुर, रोगांव,सिधौली,पलिया बुजुर्ग, बंभियापुर,बरंडा, 27 अप्रैल को पतारा ब्लॉक के  रायपुर, भदेवना,कुम्हेडिया, इटर्रा, कंठीपुर, पड़री लालपुर, 28 अप्रैल को शिवराजपुर ब्लॉक के मनोह, महराजनगर, सैलाह विकरु, सखरेज, सैलाहा सिकन्दरपुर के निर्देश दिये।

खबरें और भी हैं...