कानपुर : जिलाधिकारी ने तपेश्वरी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कानपुर | शहर में स्थापित सभी मंदिरों की 24 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की ड्यूटी लगाई गई  है। सभी मंदिरों में विशेष सफाई व्यवस्था हेतु नगर निगम की टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा लगातार मंदिरों की साफ-सफाई की जा रही है। मंदिरों में पेयजल व्यवस्था हेतु मंदिर के पास पानी  टैंकर की व्यवस्था की गई है तथा वहां के सभी हैंडपंपों को दुरुस्त कराए गए। सभी मंदिरों में सिविल डिफेंस के वालंटियर भी लगाए गए हैं।  सभी मंदिरों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु  मंदिरों में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है जिसके लिए वहां पर कंट्रोल रूम बनाया गया है ।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं अपर जिलाधिकारी नगर  अतुल कुमार तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय एवं स्थान पुलिस/नागरिक सुरक्षा के प्रतिनिधि/नगर निगम के अधिकारियों के साथ आज बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मंदिर के पुजारी से व्यवस्थाओं के विषय मे जानकारी करते हुए पूछा कि कोई समस्या तो नही है इस पर पुजारी द्वारा अवगत कराया गया कि किसी प्रकार की कोई समस्या नही है।

निरीक्षण के दौरान मंदिर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व पेयजल आदि की व्यवस्था सुचारु रुप से पाई गई।

खबरें और भी हैं...