कानपुर : विद्युत आपूर्ति कंपनी की छापेमारी में कबाड़ी की दुकान से बोरे में मिले बिजली के मीटर

मचा हड़कंप,आसपास के लोगों की भीड़ जुटी

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में इंदिरा नगर स्थित एक कबाड़ी की दुकान से बोरे में बिजली के मीटर मिले हैं। केस्को टीम के साथ अफसर इस कबाड़ की दुकान की जांच-पड़ताल में देर तक जुटे रहे। बताया जा रहा है कि यह कबाड़ की दुकान बुद्धा पार्क के पास खाली मैदान में है। यह दुकान एके इंटरप्राइजेज नाम से है। दुकान में मीटर रखे जाने की शिकायत केस्को को मिली थी जिसके बाद गुरुवार को वहां छापेमारी की गई। केस्को टीम व पुलिस को देख वहां हडक़ंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।केस्को कर्मचारी यूनियन के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि इलाकाई लोगों से उन्हें जानकारी मिली थी कि कबाड़ी की दुकान में भारी तादाद में केस्को के मीटर रखे हैं।

इसकी शिकायत उन्होंने कई बार केस्को अफसरों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। गुरुवार फिर उन्होंने केस्को अफसरों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद केस्को की टीम वहां छानबीन करने पहुंची। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के कई बोरों में सैकडों बिजली के मीटर बरामद हुए।पुलिस में दर्ज होगी शिकायतकबाड़ी की दुकान में इतनी तादाद में बिजली के स्मार्ट मीटर कहां से आए,यह जांंच का विषय है। इस मामले में आरोपी कबाड़ी कुछ भी बता नहीं रहा है। पूछताछ में वह टालमटोल करता नजर आया। केस्को टीम पूरे मामले को पुलिस तक ले जाने की तैयारी में है, क्योंकि कबाड़ी टीम को सहयोग नहीं दे रहा है। केस्को अधिकारी इस मामले मे अभी कुछ भी बताने से किनारा करते नज़र आए।

खबरें और भी हैं...