कानपुर : एचटी लाइन की चिंगारी से लगी आग 30 बीघा फसल जली

किसानों ने फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाई आग

घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के बदलेसिमनापुर में खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के जर्जर तारों में हुए शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी बनी आग का गोला। जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग खेतों में फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से लगभग तीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी किसान इंद्रपाल सिंह, चंद्रपाल व बदलेसिमनापुर गांव निवासी हकीम, गुजराती ने बताया कि उनके खेत बदलेसिमनापुर गांव किनारें स्थित है। खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन के जर्जर तारों में मंगलवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट हो गया।

शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी आग का गोला बन गई। जब तक किसान कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग खेतों में फैल गई। किसानों की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से एक घन्टे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। तब तक किसानों की लगभग तीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। सजेती थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया है।

घाटमपुर एसडीएम आयुष चौधरीं ने बताया कि लेखपाल को भेजा है जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...