
घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के कुढ़नी चौराहे पर स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से दुकान में रख्खा ऑटो पार्ट्स का समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से दुकान में रख्खा समान जलकर राख हो गया। कुढनी गांव निवासी रामकुमार उर्फ गिन्नी की कुढ़नी चौराहे पर ऑटो पार्ट्स की दुकान स्थित है। सोमवार को दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है।
हालांकि आग की चपेट में आने से दुकान में रख्खा ऑटो पार्ट्स का समान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रख्खें 7500 रुपये भी जल गए। जिससे उसका लाखों का नुकसान हो गया। साढ़ थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया जानकारी मिली थी। आग बुझा दी गई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है।











