
कानपुर। शहर के लिए सोमवार का दिन थोड़ी राहत लेकर आया। दोपहर में घने बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। इसकी वजह से तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बादलों के साथ गर्म हवाएं भी चलती रहीं। हालांकि उमस लोगों को परेशान कर रही है।सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अन्य दिनों के मुकाबले तापमान में थोड़ी गिरावट है। मगर,अभी राहत मिलने के कम ही संकेत हैं। सोमवार को तापमान करीब 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अभी बारिश के आसार बेहद कम हैं। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय के मुताबिक 17 मई से हिमालय के पास आ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में फिर से हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। इस दौरान फिर से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस के साथ लू जारी रह सकती है।प्रदूषण भी बढ़ गयाउत्तर-पश्चिमी हवा में नमी की मात्रा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। अधिकतम आर्द्रता 66 प्रतिशत और न्यूनतम 14 प्रतिशत तक हो गई है। इसके चलते वायुमंडल में धूल कणों पीएम 2.5 (2.5 माइक्रोमीटर से छोटे पार्टिकुलेट मैटर) की मात्रा भी ज्यादा हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक नेहरू नगर मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) मानक 60 पीएम से करीब तीन गुना ज्यादा 171 रहा।










