
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे में बुझाई आग
घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के बम्बुराहा गांव किनारें स्थित गेंहू के खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन में एक पक्षी फंस गया। पक्षी के फंसने से तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी की चपेट में आने से गेंहू की फसल धु धुकर जल उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
किसानों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से लगभग 35 बीघा फसल जलकर राख हो गई। वही दो किसान अपनी फसल को आग से बचाने झुलस गए। जिन्हें घाटमपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार कर घर भेजा गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अतुल हर्ष ने घटना की जांच की। बम्बुराहा गांव निवासी कृष्ण कुमार, उदयवीर, सुष्मा पत्नी रामाधार, प्रकाश नारायण ने बताया कि उनके खेत बम्बुराहा गांव के किनारें स्थित खेतों के ऊपर से निकली एचटी लाइन में गुरुवार दोपहर एक पक्षी फंस गया, जिससे तारों में स्पार्किंग हो गई। तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
किसानों ने हाथों में डंडे व बरछे को लेकर आग बुझाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अतुल हर्ष ने घटना की जनकारी जुटाई है। आग की चपेट में आने से लगभग 32 बीघा गेंहू की फसल व तीन बीघा चना की फसल जलकर राख हो गई। वही गांव निवासी 55 वर्षीय हरविजय ने अपने 18 वर्षीय बेटे के साथ ट्रैक्टर से अपने खेतों को जोतकर आग से बचा लिया पर पिता व पुत्र झुलस गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस से घाटमपुर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। घाटमपुर एसडीएम ने बताया कि जानकारी मिली थी। तहसीलदार मौके पर गए थे। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
इन किसानों की जली फसल
बम्बुराहा गांव निवासी कृष्ण कुमार, उदयवीर, सुष्मा, प्रकाश नारायण, शिवकुमार, उदयनारायण, सूबेदार, कुलदीप सिंह, वरुण कुमार, हिमांचल, धरमपाल, वंश गोपाल, शिवगोपाल आदि किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गयी।











